मध्यप्रदेश

पुलिस द्वारा वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है -भाबर

*भाजपा के युवा नेता ने जामुन का पौधा रोपा*

झाबुआ जिले के मेघनगर के ग्राम मदरानी  मे भाजपा के युवा नेता संजय भाबर ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। राज्य का लक्ष्य करोड़ो पौधे लगाना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना बढ़े। श्री भाबर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मध्य प्रदेश पुलिस के पौधरोपण के प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह देखकर खुशी होती है कि पुलिसकर्मी और उनके परिवार वृक्षारोपण को अपनी साझा जिम्मेदारी के रूप में अपना रहे हैं।

*भाजपा के युवा नेता ने जामुन का पौधा रोपा*

युवा नेता संजय भाबर ने जामुन के पौधे रोपकर कहा कि जल, जंगल और जमीन हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानवता के मूल गुणों को प्रोत्साहित करते हैं। वनों के विनाश और अनियंत्रित प्रदूषण से कार्बन उत्सर्जन बढ़ा है, जिसकी भरपाई केवल पेड़ लगाकर ही की जा सकती है माताओं के नाम पर एक पेड़ लगाना भारतीय संस्कृति को समर्पित है।

*पेड़ लगाने से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा मिलेगी- सिसौदिया*

मदरानी चौकी प्रभारी रविंद्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम – वृहद वृक्षारोपण’ अभियान पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को प्रकृति के करीब लाकर पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा। पृथ्वी की रक्षा के साथ-साथ वृक्षारोपण कर पृथ्वी का पोषण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेश भुरिया, महामंत्री राजेश चरपोटा, पांगला चारेल, नितेश कटारा, सुनील प्रजापत, कालिया प्रजापत, ईश्वर पंचाल, रसूल भूरिया, रोहित श्रीवास्तव, राहुल चारेल,अशोक प्रजापत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यक्रता बंधु उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us