झाबुआ

युवा संगम एवं जनजाति गौरव दिवस की तैयारी को लेकर युवाओं की बैठक सम्पन्न

 

मेघनगर/मदरानी। आगामी 26 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले “युवा संगम” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मदरानी मण्डल के युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

 

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपने पंजीयन करवाए और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि युवा संगम समाज में संगठन, नेतृत्व और जागरूकता की भावना को मजबूत करेगा। यह कार्यक्रम युवाओं में जनसेवा, संस्कृति-संवर्धन और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनेगा।

इसी क्रम में आगामी 15 नवम्बर को मनाए जाने वाले जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। युवाओं ने निर्णय लिया कि यह दिवस पारंपरिक रीति-रिवाजों, जनजातीय नृत्य, गीत, खेल एवं महापुरुषों के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

बैठक में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया तथा युवाओं ने अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने एक स्वर में कहा कि युवा संगम और जनजाति गौरव दिवस समाज की एकता, संस्कृति और पहचान को नई दिशा देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us