झाबुआ

लाभार्थियों को फोर्टिफाइड चावल से निर्मित खीर एवं खिचड़ी का वितरण

झाबुआ // भारत सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के अंतर्गत सभी राज्यों में फूड फोर्टिफिकेशन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे सभी आयु वर्गों में एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को कम किया जा सके।

फूड फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम की सफलता के लिए उन जिलों में, जहाँ डबल फोर्टिफाइड नमक एवं फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है, इनके उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में न्यूट्रीशन इंटरनेशनल के सहयोग से मेधनगर विकासखंड की शहरी आंगनवाड़ी एवं मदरानी आंगनवाड़ी केंद्र पर फोर्टिफाइड नमक एवं फोर्टिफाइड चावल का उपयोग करते हुए चावल से निर्मित खीर एवं खिचड़ी (पुलाव) तैयार कर लाभार्थियों को वितरित की गई।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, शाला त्यागी एवं शाला जाने वाली बालिकाएं शामिल रहीं। सभी लाभार्थियों ने एक स्वर में कहा कि फोर्टिफाइड चावल एवं नमक से निर्मित खीर सामान्य चावल जैसी ही गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट है

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को फोर्टिफाइड नमक एवं चावल के लाभ, विशेष रूप से खून की कमी (एनीमिया) में इनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके पश्चात कन्या विद्यालय, मेधनगर की बालिकाओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।

दोनों केंद्रों पर आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक लाभार्थियों ने सहभागिता की और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला विकास से अर्चना साकेत,का विशेष सहयोग रहा। अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , शायरा बानो ,रीना हटिला , ममता भूरिया , अनीता बारिया  एवं सपना  सोलंकी ,   उपस्थित रही आभार बसंती प्रजापति  द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (0.2732404, 0.56445843);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us