धर्म और आस्था

*दशहरा मैदान पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़, ‘वंदे मातरम ग्रुप’ के गरबा महोत्सव में भक्ति और उत्सव का संगम*

झाबुआ – नगर की हृदयस्थली दशहरा मैदान पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वंदे मातरम ग्रुप मेघनगर एवं सार्वजनिक नवदुर्गा महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस आयोजन की खास बात यह है कि यहां पिछले पांच दशकों से भी अधिक समय से गरबा महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है।
*मनमोहक सजावट और भक्तिमय गरबा*
दशहरा मैदान पर स्थापित मां जगदंबा की अलौकिक प्रतिमा, भव्य पंडाल और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंच पर गुजरात से आई मोगल ऑर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गरबा संध्या लोगों को आकर्षित कर रही है। हर शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन, महाआरती और गरबा का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
*बच्चों की आरती बनी आकर्षण का केंद्र*
सायंकाल की महाआरती में नगर के सैकड़ों बच्चे अपने-अपने घरों से सजी हुई थालियों के साथ आरती में भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने इन बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप किताबों का वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया।
*आयोजकों का उत्कृष्ट प्रबंधन*
वंदे मातरम ग्रुप के यश पडियार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं — सुरक्षा, दर्शन, गरबा स्थल की सजावट, पेयजल और शौचालय की सुविधाएं आदि का समुचित प्रबंध किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में कैलाश पडियार, नटवर बामनिया, दीपक, मनोज, संजय, सचिन पांचाल, अनिल सोनी, प्रांजल शर्मा आदि की मेहनत सराहनीय रही है।
*समाजसेवियों एवं पत्रकारों का सम्मान*
कार्यक्रम में उद्योगपति अनिल दुबे, जिला भाजपा महामंत्री गौरव खंडेलवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष आरती भानपुरिया, पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, विमल जैन,नीलेश भानपुरिया,भारतीय पत्रकार संघ अध्यक्ष दशरथ कट्ठा, सुनील डाबी, अनूप भण्डारी, भुपेन्द्र बरमण्डलिया,अमित भंडारी, लोहित झामर समेत कई गणमान्यजनों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप कैलाश पडियार, नटवर  बामनिया , दीपक पांचाल, मनोज पांचाल , संजय पांचाल, सचिन पांचाल , अनिल सोनी , अर्जुन डामोर ,प्रांजल शर्मा, कीर्तन डामोर ,अजय डामोर ,अंकित जैन , गोरव यादव , साहुल पांडियार ,सफल पडियार, सचिन वागरेचा , वैभव शर्मा कान्हा पडियार, गौरव बृजवासी , अभिषेक बृजवासी , ध्रुव शर्मा ,  एडवोकेट     रजत कावड़िया , दिवीक कावड़िया , बंटू भंडारी ,पंकज पांचाल , अनमोल पडियार , प्रशांत पडियार , यह सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं एवं नगरवासियों  का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है एवं नगरवासियों  का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
*नगर में चारों ओर गरबा का उल्लास*
दशहरा मैदान के अलावा नगर के शंकर मंदिर, बिजासन माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, बाफना कंपाउंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी गरबा महोत्सव का आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us