झाबुआ से भोपाल तक

दिल्ली ब्लास्ट के बाद झाबुआ में अलर्ट, पुलिस ने देर रात निकाली गश्त

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, संदिग्धों पर नजर रखने की अपील

झाबुआ। (सुनील डाबी ) दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में झाबुआ पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल के निर्देशन में शहर और आसपास के क्षेत्रों में देर रात सुरक्षा गश्त निकाली गई।

इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे पुलिस बल के साथ बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहनकर सड़कों पर उतरे। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित संवेदनशील इलाकों में कड़ी जांच-पड़ताल की।

थाना प्रभारी भास्करे ने बताया कि यह गश्त न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है बल्कि आम नागरिकों को यह संदेश भी देती है कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस बल ने रातभर नगर में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की। दिल्ली ब्लास्ट की घटना को देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस का संदेश स्पष्ट है — सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us