अपराध

झाबुआ पुलिस ने बकरी चोर के बाद अब घी चोर को भी दबोचा, दोबारा चोरी करने पहुंचा था आरोपी

झाबुआ में लगातार हो रही चोरियों पर सख्ती जारी रखते हुए पुलिस ने आज एक घी चोरी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह वही युवक है जिसने 28 तारीख को शहर की एक किराना दुकान से घी चोरी कर बुलेट बाइक से फरार हो गया था।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी थी।

हैरान करने वाली बात यह रही कि आज सुबह वही आरोपी दोबारा उसी दुकान में घी चोरी करने पहुंच गया। लेकिन इस बार दुकान मालिक पहले से सावधान थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छोटे-छोटे चोरी के मामलों में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us