भाजपा पिटोल मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर ) सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पिटोल भाजपा मंडल द्वारा आज एक दिवसीय संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं ने सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन से जुड़ने का प्रयास किया जाता है।
इसी श्रृंखला में, भाजपा पिटोल मंडल ने आत्मनिर्भर भारत के उपलक्ष्य में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री विजय चौहान उपस्थित रहे। साथ ही जिला मंत्री जगदीश बड़दवाल का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों के स्वागत के पश्चात मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर एवं विजय जी चौहान ने आत्मनिर्भर भारत के विजन पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि कैसे स्थानीय स्तर पर छोटे उद्योगों, कुटीर शिल्प, और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर एक मजबूत, स्वावलंबी भारत की नींव रखी जा सकती है।
कार्यक्रम का संचालन पिटोल मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुडिंया ने किया एवं मंडल महामंत्री तानसिंह वसुनिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:सरपंच बलवंत मेड़ा,फतेह सिंह डामोर,जाम सिंह भाबोर,मकन सिंह गुड़िया,धर्मेंद्र नायक,राजू भाई प्रजापत,ऋतुराज नायक,हुसैन बोहरा,प्रतीक शाह,विक्रम नायक,नरपत भाबोर,कमल बबेरिया ,भीमजी कुंडिया,मल्ला गुड़िया,दिनेश भाबोर,दुबलिया मकवाना ,मथुर बबेरिया ,यादवेंद्र सिंह ठाकुर,अंतिम सोनी आदि शामिल थे।
कार्यक्रम के समापन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पिटोल भाजपा मंडल के सदस्यों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।