झाबुआ
ल्ंबित राजस्व मामलों के निराकरण के लिये लगा शिविर
पिटोल पंचायत पर लगे शिविर में 27 में से 21 मामलों का मौके पर निराकरण

पिटोल – शनिवार को पिटोल पंचायत भवन पर आयोजित राजस्व समाधान शिविर में राजस्व के विभिन्न लंबित मामलों को लेकर आऐ ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। फोती नामांतरण के 4, पीएम किसान ईकेवाईसी के 2, फार्मर रजिस्ट्री के 2, अन्य 5 प्रकरणों सहित कुल प्राप्त 27 आवेदनों में से 21 का निराकरण किया गया।
उक्त जानकारी देते हुवे नायब तहसीलदार ललित नान्दले ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निर्धारित पंचायतों में यह शिविर लगाया जाना था जिसके तहत पिटोल में भी राजस्व संबंधी आवेदनों, शिकायत, सीमांकन नामांतरण, बंटवारा, राजस्व रेकार्ड में सुधार, ईकेवाईसी, समग्र ईकेवाईसी एवं आधार से खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्प लाईन, जमीन संबंधी कब्जा दिलाने की कार्यवाही, रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण एवं सार्वजनिक मार्ग, चरनोई भूमि, शमशान भूमि, मंदिर की भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी नाले पर अतिक्रमण को रोकने व अतिक्रमण होने की सुचना पर स्थल का मौका मुआयना कर अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्यवाही के साथ ही राहत राशि एवं र्दुघटना संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाना था। जिले की समस्त तहसीलों की चयनित पंचायतों में यह आयोजन किया गया जिसमें राजस्व अधिकारीयों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी।

यह रहे मौजुद
नयब तहसिलदार ललित नान्दले सहित राजस्व निरिक्षक व्त 3 पिटोल गरवर सिंह जाटव, हल्का पटवारी हेमेन्द्रसिंह कटारा, अविनाश गामड सहित ग्रामीण व जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।



