झाबुआ

मेघनगर में भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाकुंभ’ संपन्न, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर बोले: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा ध्येय

"संगठन गढ़े चलो": मेघनगर में भाजपा का दो दिवसीय वैचारिक महाकुंभ, अंत्योदय के संकल्प से हुए कार्यकर्ता लैस

मेघनगर (झाबुआ): भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो” के ध्येय वाक्य को आत्मसात करने हेतु झाबुआ जिले के मेघनगर मण्डल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आव्हान पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के निर्देश पर मण्डल प्रभारी समर्थ उपाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया के नेतृत्व में आयोजित इस वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया गया।
विचारधारा और संगठन विस्तार पर मंथन  प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भाजपा की गौरवशाली यात्रा, एकात्म मानववाद की विचारधारा और पार्टी की कार्यशैली से अवगत कराना रहा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक जीवंत आंदोलन है। कार्यक्रम में मण्डल के सभी बीएलओ-2, बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख और कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया।
जनसेवा के 11 वर्ष: अंत्योदय से सर्वोदय तक  प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा:  “एक मजबूत संगठन की नींव प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही होते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय मंत्र ही भाजपा का मूल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अपने 11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल में समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वला जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए और बूथ को सशक्त करे।”
वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन  इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में अनुभवी नेतृत्व द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0006,0.0000;
brp_del_sen:0.1300,0.0000;
motionR: 65536;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.5602774, 0.51513386);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (13, 2);aec_lux: 250.09766;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65536;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 38;zeissColor: bright;
गया:  प्रशिक्षणकर्ता: मण्डल प्रभारी समर्थ गोलू उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, वरिष्ठ नेता श्यामा जी ताहेड, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पंडदा एवं जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन कौशल के गुर सिखाए।
उपस्थिति: इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गौरव खण्डेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अध्यक्षता: सत्रों की अध्यक्षता राजू डामोर, राजेश अहीर, प्रेम बसोड़, रमसु पारगी, रसिया पारगी एवं विनोद बाफना नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा की गई। 
कार्यक्रम का सफल संचालन मण्डल महामंत्री अशोक बसेर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी सुनील डाबी द्वारा व्यक्त किया गया। इस दो दिवसीय अभियान ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है, जिससे आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!