झाबुआ
भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, सजेली में उमड़ा आस्था और एकता का जनसैलाब

- झाबुआ
मेघनगर खण्ड के ग्राम सजेली में रविवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्री अनिल जी गुंडीया (सह जिला प्रचार प्रमुख, जिला झाबुआ) ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति के संरक्षण एवं सशक्त संगठन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, सामाजिक समरसता एवं नागरिक कर्तव्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नारू जी महाराज ने धर्म, संस्कार एवं सनातन मूल्यों की महत्ता पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। वहीं श्रीमती रमीला दीदी ने समाज जागरण, परिवार की मजबूती एवं संस्कारों के संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।
सम्मेलन के दौरान पंच परिवर्तन के विभिन्न बिंदुओं पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई, जिसमें समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। उपस्थित जनसमूह ने समाज हित में कार्य करने तथा सनातन मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।