झाबुआ
*भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के मेघनगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*

मेघनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग के प्रभारी रणबीर सिंह रावत अपने एक दिवसीय झाबुआ प्रवास के दौरान मेघनगर पहुंचे, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय साईं चौराहा पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, जिला उपाध्यक्ष सत्यन यादव एवं मंडल अध्यक्ष रूप सिंह भूरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं आतिशबाज़ी के साथ रावत का स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में पूर्व जिला महामंत्री राजू डामोर, पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बाबू मचार, मदरानी मंडल अध्यक्ष सोमेश भूरिया, फारुख़ शेरानी, पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, यूसुफ़ भारती, भारतीय मजदूर संघ नेता दिनेश दैवाणा, भाविक बारोट, प्रदीप वसुनिया, पिंटू बसौड़, गोलू वसुनिया, गणेश वसुनिया, और प्यारेलाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष रावत पूर्व विधायक कलसिंह भाबर के चेनपुरा स्थित निवास पहुंचे, जहाँ पूर्व विधायक भाबर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।



