Blog

बड़ा घोंसलिया में जनजातीय बालक आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) के नवीन भवन का लोकार्पण

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा – “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है विकास की कुंजी”

झाबुआ  (सुनील डाबी ) जिले के मेघनगर विकासखंड के बड़ा घोंसलिया में निर्मित जनजातीय बालक आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) के अत्याधुनिक नवीन भवन का लोकार्पण आज प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा किया गया। लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से सुसज्जित यह नवीन भवन जनजातीय विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण प्रदान करेगा।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सुश्री भूरिया ने कहा कि “शिक्षा ही वास्तविक विकास का आधार है। हमारा प्रयास है कि दूरस्थ, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा की सुविधाएँ पहुँचे, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।”
उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास—व्यक्तित्व, संस्कार और आत्मविश्वास—के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया, पूर्व विधायक श्री कलसिंह भाभर, जिला उपाध्यक्ष आरती  भानपुरिया, जिला महामंत्री श्री गौरव खंडेलवाल, नगर परिषद अध्यक्ष श्री कमलेश मचार, मेघनगर मंडल अध्यक्ष श्री रूपसिंह भूरिया, समाजसेवी श्री श्यामा ताहेड़,पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ,  सरपंच श्रीमती रूखमणी भूरिया, मोहन प्रजापत ,सेवा डामोर , सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बीईओ , प्राचार्य, छात्र एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नवीन भवन के लोकार्पण के साथ क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है, जिससे जनजातीय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह और अधिक प्रशस्त हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us