झाबुआ

कोटवारों ने लगाए तहसीलदार पर आरोप 24 घण्टे ड्यूटी करवा कर ,उड़ा रहे नियम की धज्जिया

आखिर किस सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी को लिया आड़े हाथों , ओर क्या लगाए आरोप

झाबुआ जिले के मेघनगर  में मध्यप्रदेश कोटवार संघ के बैनर तले कोटवार लाम बंध हो गये , ओर तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया  ओर अनुविभागीय अधिकारी  रितिका पाटीदार को  ज्ञापन सोपा  ओर ज्ञापन के माध्यम से बताया कि  वर्तमान में जब से नये तहसीलदार साहब आये है, तभी से तहसील मेघनगर के समस्त कोटवारों की 24 घंटे की ड्यूटी तहसील कार्यालय व उसके निवास पर दिन रात के लिए लगाई है। जिससे सभी कोटवार साथी काफी परेशान हैं, सुबह 10 से दुसरे दिन 10 बजे तक 24 घंटे ड्यूटी के कारण घर नहीं जा पाते हैं, शाम को भोजन की भी व्यवस्था हमको हमारे पैसो से करनी पड़ती है, सौने के लिये भी बिस्तर कंबल आदि की व्यवस्था हमको स्वयं ही करना पड़ती है, सुबह चाय नाश्ता भी हमको ही अपनी जेब के पैसों से करना पड़ता है।
श्रीमान कोटवार अल्प मानदेय प्राप्त करने वाला गांव का कर्मचारी है, जिनका मानदेय भुगतान भी नियमित रूप से नहीं मिलता है, कभी 2 माह कभी 3 माह में भुगतान किया जाता है। वर्तमान समय में 2 माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में 24 घंटे ड्यूटी अव्यवहारिक हैं। साथ ही श्रम नियमों के विपरित है।
अतः 24 घंटे ड्यूटी आदेश तत्काल निरस्त किया जाकर 8 घंटे की ड्यूटी लगाई जाय। कोटवार का काम गांव में रहकर गांव में घटित किसी भी प्रकार कि घटना की रिपोर्ट पटवारी, पुलिस एवं तहसील कार्यालय में करना होती है, फिर भी हम अपने अधिकारियों के आदेश का पालन कर उसके बंगलों पर चौकीदारी की ड्यूटी कर रहे हैं। बंगलों से कोटवारो की ड्यूटी हटाई जाएं।
सहायक ग्रेड 3 भारतसिंह राजावत द्वारा हमारे द्वारा पूर्व में की गई शिकायत को लेकर वर्तमान में दुर्भवनापूर्वक व्यवहार कर हमें परेशान किया जा रहा है । श्रीमान जी तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू जी श्री भारत सिंह राजावत व रामेश्वर राजोरिया द्वारा भी कोटवारो की बार-बार उपस्थिति लेकर, व बार-बार उपस्थिति के फोटो मांगकर परेशान किया जा रहा है, भारत सिंह राजावत बाबू को पूर्व में भी तहसीलदार साहब द्वारा पटवारीयो की शिकायत पर आदेश जारी कर आफिस कानूनगो शाखा से हटाया गया, किन्तु आज तक चार्ज नहीं दिया गया है। उक्त बाबू पर पुर्व में भी कोटवार भर्ती में राशि लेकर धोखाधड़ी प्रकरण दर्ज होकर जांच हुई, तहसील कार्यालय मेघनगर से हटाकर झाबुआ पदस्थ किया गया था। फिर वापस उसी जगह उसी शाखा में पदस्थ कर दिया गया। जांच का क्या निराकरण किया गया, उसका किसी को कोई पता नहीं चला। अतः मेघनगर कोटवार संघ की मांग है कि उस जांच रिपोर्ट की कांपी हमें दी जाय।
श्रीमान से निवेदन है कि 3 दिवस में ड्यूटी आदेश संशोधित किया जाए, ड्यूटी आदेश संशोधित नहीं होने की स्थिति में सभी कोटवारो द्वारा जिला कोटवार संघ के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us