धर्म और आस्था

*देवउठनी ग्यारस पर श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में हुआ धार्मिक उत्सव*

*भक्ति, आरती और महा भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*

  • झाबुआ जिले के मेघनगर के प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

मंदिर के पुजारी महंत दिलीप दास महाराज के सानिध्य में एवं मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन (पप्पू भैया), राजेश जैन (रिंकू भैया) तथा जैन परिवार द्वारा श्री हनुमान जी का विभिन्न फलों के रस से विशेष अभिषेक किया गया।

सुबह मेघनगर गणेश महिला मंडल की महिलाओं ने भक्ति भाव से ओत-प्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण श्रीराम-हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।

 

धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में मंदिर परिसर स्थित फूट तालाब पर सर्वप्रथम कन्या पूजन एवं ब्राह्मण पूजन विधि-विधान से किया गया। इसके पश्चात हनुमान जी की महाआरती संपन्न हुई।

कार्यक्रम के समापन पर महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक पुण्य अर्जित किया।

 

भक्तों ने कहा कि देवउठनी ग्यारस पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने पूरे नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us