झाबुआ
मेघनगर में बिगड़ी फिजा — छेड़छाड़ की घटना से तनावपूर्ण माहौल

झाबुआ बड़ी खबर | ब्यूरो: सुनील डाबी, झाबुआ
झाबुआ जिले के मेघनगर में बुधवार उस समय तनाव फैल गया जब एक मुस्लिम युवक पर हिन्दू युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा।
जानकारी के अनुसार, युवती जब घर से स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसके साथ अशोभनीय हरकत की। घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे।

इसके बाद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जमा हो गए ओर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
स्थिति बिगड़ती देख एसडीओपी नीरज नामदेव सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।




