अपराध

चोरी का पर्दाफाश : , डेढ़ लाख का मशरूका बरामद

श्री श्याम ऑटोडील से हाल ही में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

थांदला थाना क्षेत्र में पेटलावद–थांदला रोड स्थित श्री श्याम ऑटोडील से हाल ही में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अज्ञात बदमाशों ने पवन पिता बसंतीलाल राठौर की दुकान का ताला तोड़कर 16 फोरव्हीलर बैटरियाँ, एक टेबल पंखा, एक साउंड सिस्टम सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। साथ ही पड़ोसी राकेश जैन के फार्महाउस से एसी, इन्वर्टर, बैटरी, साउंड सिस्टम और गैस टंकी भी चोरी की गई थी। इसके अलावा रोहन की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
चोरी गए सभी सामान की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई थी। शिकायत पर थाना थांदला में अपराध क्रमांक 524/25 धारा 331(4), 305(A), 324(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी पुलिस की पकड़ में

पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देश पर थाना प्रभारी थांदला द्वारा चोरी की वारदात की पतारसी हेतु मुखबिर लगाए गए। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेही योगेश पिता बंटी गवली (उम्र 24 वर्ष, निवासी थांदला) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में योगेश ने अपने साथी मिथुन पिता राजमल भाभर चामटा (निवासी ऋतुराज कॉलोनी, थांदला) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी योगेश से बैटरियाँ, इन्वर्टर और साउंड सिस्टम बरामद किए गए।

योगेश ने बताया कि चोरी का कुछ सामान उन्होंने रुण्डीपाड़ा के जंगल में छिपाया था और एक बैटरी मुहम्मद फिरोज पिता जमील लखारा (निवासी गांधी चौक, थांदला) को बेच दी थी। इस पर पुलिस ने मुहम्मद फिरोज को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बैटरी जप्त की।

कुल डेढ़ लाख का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों से कुल 1,50,000 रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। मुख्य आरोपी मिथुन की तलाश जारी है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) थांदला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कनेश के नेतृत्व में
उनि. राजाराम भगोरे,
कार्यक्ष. सउनि शैलेन्द्र शुक्ला,
कार्यक्ष. प्रधान आरक्षक खेमसिंह (504),
आरक्षक जितेश (673),
आरक्षक राहुल (442) तथा
आरक्षक अनिल (618)
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us