शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मांडली में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस, बिरसा मुंडा को किया नमन

मेघनगर /मांडली /सुनील डाबी /शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांडली में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जनजातीय विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
साथ ही वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में निबंध, भाषण, चित्रकला तथा पुष्प-रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनजाति कार्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देश एवं सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विद्यालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक मोती सिंह मावी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने किया। प्राचार्य विनोद कुमार बसोंड ने विद्यार्थियों को जनजाति गौरव दिवस के महत्व एवं ‘धरती आंबा’ कार्यक्रम की मूल भावना से अवगत कराया।
कार्यक्रम में कवि एवं शिक्षक मोहम्मद निसार पठान आप रंभा पुरी ने वंदे मातरम पर आधारित प्रेरणादायी काव्य प्रस्तुति दी। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनके व्यक्तित्व पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल
निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी भूरिया, सुनील मेड़ा, कंजू भूरिया, गुड्डी भूरिया सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए। वहीं विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा फूलों से सजाई गई बिरसा मुंडा की आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में शिक्षक राकेश, आशीष बसौड, चेतन नायक, सुनीता मैडम, इंदिरा वसुनिया, कमलेश चरपोटा, भारत सिंह हरवाल, ऋषिका गोयल, सुरेश मुनिया सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
आभार प्रदर्शन नितिन नायक ने किया।



