झाबुआ से भोपाल तक

मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज पर्व,

लाड़ली बहनों ने किया सीएम मोहन यादव का तिलक

भोपाल,  (सुनील डाबी )  भाई दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार को हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशभर की लाड़ली बहनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों ने अपने “लाड़ले सीएम भैया” का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने भाई-बहन के स्नेह और प्रेम पर आधारित निमाड़ी लोक संगीत की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके स्नेह का प्रत्युत्तर दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने लाड़ली बहनों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, यही सरकार का उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय महिलाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं थी, जबकि आज महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर काम कर रही हैं।

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “यह हमारा सौभाग्य है कि हमें एक ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में भाई मिला है, जो हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़ा है।” उल्लेखनीय है कि अब से मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को हर महीने लाड़ली बहना योजना के तहत ₹1500 की राशि मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us