
पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाबुआ से पिटोल के बीच स्थित मोद नदी पुल के समीप मंगलवार को दोपहर एक नई फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई ! एयर बैग खुल जाने के कारण वाहन चालक बच गया तथा कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद निवासी ,58 वर्षीय रणजीत सिंह पिछले 10 वर्षों से नई गाड़ियों की डिलीवरी का कार्य कर रहा हैं। वे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक नई फॉर्च्यूनर कार की डिलीवरी लेकर अहमदाबाद( गुजरात ) जा रहा था कि इसी दौरान मोद नदी पुल पर आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार टकरा गई। बताया जा रहा है कि जंप होने के कारण वाहन असंतुलित हुआ! टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है !
गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक रणजीत सिंह सुरक्षित बच गए।


