झाबुआ

*मेघनगर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता दौड़” का आयोजन*

झाबुआ जिले के मेघनगर में  देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मेघनगर में “एकता दौड़ (Run for Unity)” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे पुलिस थाना मेघनगर के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी के. एल. वरखड़े, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, महेंद्र भाबोर,  थाना प्रभारी व स्टाफ, नगर पालिका कर्मी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा नगर के समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“एकता दौड़” की शुरुआत रेलवे ब्रिज गुजरपाड़ा रोड से हुई और इसका समापन बालिका छात्रावास परिसर में किया गया। दौड़ के पश्चात सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
अपने संबोधन में थाना प्रभारी वरखड़े ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत के एकीकरण में जो योगदान दिया, वह अद्वितीय है। आज का दिन हमें एकता, अखंडता और देशभक्ति के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया तथा “एकता में ही शक्ति है” के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us