झाबुआ

गुजरात से प्रारंभ होकर म.प्र के 36 जिलों में घूमकर ऐकता का संदेश देने वाली सरदार एकता यात्रा का पिटोल में हुआ स्वागत

40 दिनों में प्रदेश भर में भ्रमण कर जबलपुर में होगा समापन

पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर ) शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद से प्रारंभ होकर म.प्र राज्य के विभिन्न जिलों में भ्रमण करने वाली इस यात्रा की स्थानीय श्री संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर पर आगवानी की गई। बेतुल अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम में पिटोल सहित झाबुआ व आस पास के शहरों से आऐ सर्व समाज के लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह पिटोल पहुंची। यहां पाटीदार एवं पटेल समाज के लोगों ने भी यात्रा का स्वागत कर गुजरात से सरदार पटेल की प्रतिमा रथ में लेकर यहां लेकर पहुंचे सह यात्रियों का स्वागत कर स्वलपाहर का प्रबंध किया।
             150 वीं जन्म जयंति पर सरदार एकता यात्रा 
    अखंड भारत के शिल्पकार एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंति के अवसर पर सरदार एकता यात्रा ‘‘ सरदार आपके द्वार’’ यात्रा का आयोजन एकता व संगठित समाज की परिकल्पना लेकर निकली है जिसे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने अहमदाबाद में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में अनुशासन संकल्प के उद्देश्य को लेकर निकली यह प्रेरक यात्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को साथ लेकर रवाना हुई है। सह यात्रियों ने यहां बताया कि ‘‘जय सरदार सबके सरदार’’ यह केवल एक नारा नहीं बल्कि यह राष्ट्र चेतना का एक स्वर है। उनकी चरण पादुकाऐं भी श्रद्धा के केन्द्र के रुप में साथ चल रही है। यात्रा के सह यात्रियों ने यहां बताया कि सरदार के आदर्शों को जीवन में उतार कर एकता की ज्योति को प्रखर करने का संदेश यात्रा की मूल भावना है। यात्रा को आज यहां से निकलकर थांदला, पेटलावद होकर रतलाम पहुंचने का कार्यक्रम था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us