झाबुआ

*झाबुआ में सुनील मचार बने वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष रादू सिंह भाभोर ने की सुनील मचार के नाम की घोषणा*

झाबुआ जिले के मेघनगर में अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ (औद्योगिक इकाई, भारतीय मजदूर संघ) द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दिनेश देवाना ने की, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रादू सिंह भाभोर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान रादू सिंह भाभोर ने झाबुआ जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में सुनील मचार के नाम की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मोहन प्रजापत सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय मजदूर महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष स्वर्गीय बाबू भाई मचार को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0032,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 253.3804;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 40;zeissColor: bright;

नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मचार का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान रसिया पारगी, पत्रकार प्रकाश प्रजापत, अनिल मचार, टिहिया, मट्टू बारिया, कला मचार, प्रदीप मचार, राज मचार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!