झाबुआ

झाबुआ में खनिज माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक:

खनिज विभाग की टीम ने घेराबंदी कर रेत-गिट्टी से लदे 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की जप्त, कलेक्टर के एक्शन मोड़ से हड़कंप

​झाबुआ। जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के स्पष्ट और कड़े निर्देशों के बाद जिला खनिज अधिकारी जे.एस. भिड़े और उनके अमले ने झाबुआ की सड़कों पर उतरकर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस “सर्जिकल स्ट्राइक” ने जिले के खनिज माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।

​रेत और गिट्टी से लदे वाहन धराए

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 और 30 अप्रैल को खनिज विभाग की टीम ने आकस्मिक घेराबंदी कर अवैध रूप से खनिज रेत और गिट्टी परिवहन कर रहे कुल 07 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां को धर दबोचा। जिला खनिज अधिकारी श्री जे.एस. भिड़े ने बताया कि इन जप्त वाहनों में से 05 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रेत का और 02 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गईं।

​नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, अब होगी कड़ी कार्यवाही

​विभाग द्वारा संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया है। मध्यप्रदेश अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण निवारण नियम 2022 के नियम 19 के अंतर्गत इन पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। प्रशासन अब इन्हें भारी अर्थदंड से दंडित करने की तैयारी में है। इन मामलों को आगे की कार्यवाही और अर्थदण्ड अधिरोपित किए जाने हेतु न्यायालय अपर कलेक्टर झाबुआ को प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!