झाबुआ

कलेक्टर ने प्रा. स्वा. केन्द्र में खुद किया गर्भवति महिलाओं का स्वास्थ परिक्षण

पिटोल के जनकल्याण शिविर में पहुंचे थे डाॅ. योगेश तुकाराम भरसट

पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर ) शुक्रवार को जिला कलेक्टर भरसट म.प्र. के पश्चिमि क्षैत्र व गुजरात से लगे प्रदेश के अंतिम कस्बे पिटोल में थे। वे जिले में चल रहे जन कल्याण शिविरों को जानने ग्राउण्ड जीरो पर पहुंचे थे। कलेक्टर ने पिटोल शिविर में पहुंचने से पहले प्राथमिक स्वा. केन्द्र का निरिक्षण किया।
यहां जांच करवाने आई महिलाओं की भीड देखकर कलेक्टर स्वयं महिलाओं के स्वास्थ परिक्षण के लिये बैठ गऐ। यहां जांच ही नहीं की अपितु वहां मरिजों से व स्थानीय लोगों के साथ ही यहां पदस्थ स्टाॅफ से समस्याओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। उन्होने यहां बन रहे नवीन प्राथमिक स्वा. केन्द्र का भी मौका मुआयना किया व यथा शीघ्र चालु करवाने के लिये भी आश्वस्त किया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त कलेक्टर प्रा.स्वा. केन्द्र पहुंचे उस वक्त पदस्थ डाक्टर पोस्ट मार्टम के लिये अन्यत्र गऐ हुवे थे ओर यहां मरीजों की भीड जमा हो गई थी। उल्लेखनिय है कि यहां माह में प्रतिदिन एक दर्जन के आस पास प्रसुतियां होती है। जबकि यह 6 बेड वाला प्रा. स्वा. केन्द्र है।
अतिक्रमण व जल समस्या मुखर हो सामने आई
शिविर में पहुंचते ही कलेक्टर किसानों से रुबरु हुवे खाद बीज की समस्या को जानने के बाद किसानों को बताया कि उन्हें खाद ई टोकन के माध्यम से ही मिलेगी। वे सिस्टम से खाद ले। खाद पर्याप्त मात्रा में है कोई कमी नहीं आने दी जाऐगी। पंचायत परिसर में आयोजित इस शिविर में जब एक एक कर समस्याओं से रुबरु होते गऐ तो समस्याओं का अंबार सामने खडा था किंतु खासकर पिटोल कस्बे में नल जल योजना से साल भर में बमुश्किल 3 माह वह भी नियमित पानी नहीं मिलने की समस्या व कस्बे में बे तरतीब अस्थाई अतिक्रमण की समस्या मुखर हो कर सामने आई। अंचलों से ग्रामीणों ने नवीन हेंड पंप खनन के लिये भी आवेदन दिये।
स्वच्छता को लेकर भी था फोकस
साफ सफाई को लेकर भी पंचायत कर्मियों व सरपंच से कलेक्टर ने चर्चा की। एवं कहा कि कचरे का उचित जगह, उचित समय व सुव्यवस्थित निपटान होना चाहिये। बारिश में गंदगी न फैले उसके लिये उचित प्रबंध करने हेतु पंचायत को निर्देशित किया। व्यवस्था को सुचारु बनाऐ रखने के लिये पंचायत द्वारा वसुले जाने वाले विभिन्न शुल्कों की नियमित वसुली के साथ ही जनता को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी ध्यान देने के लिये कहा गया। पिटोल में लगने वाले पशु हाट बाजार की नीलामी हेतु ग्रामीणों ने कलेक्टर को अवगत कराया। बताया जाता है कि जिले में लगने वाले कुछ चुनिंदा बडे पशु हाट बाजारों में से पिटोल भी एक है किंतु यहां पंचायत द्वारा वसुली की जाती है। ग्रामीणों का मानना है कि नीलामी होने पर एक मुश्त राशि पंचायत के ही खजाने में आऐगी। जिसका सदउपयोग परिषद की सहमति से उचित जगह पर किया जा सकेगा।
इसकी भी ली जानकारी
– पिटोल पंचायत में आयुष्मान कार्ड की स्थिति।
– समग्र आईडी निर्माण।
– जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र।
– संबल योजना के साथ ही अन्य कई शासकीय योजना जमीनों संबंधी विवाद हेतु शिविर में उपस्थित विभिन्न अधिकारीयों को निर्देशित किया कि वे तत्काल ग्रामीणों की समस्याओं का सामाधान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!