झाबुआ से भोपाल तक

पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

‘आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी बचत महोत्सव’ पर हुई सार्थक परिचर्चा

झाबुआ  (सुनील डाबी ) जिले के गढ़वाड़ा में पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर ने अपने निजी निवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सोनगरा  , हरिशंकर पवार ने किया
कार्यक्रम में ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ विषय पर पत्रकारों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है।
परिचर्चा के दौरान झाबुआ जिले की प्रमुख उपज जैसे मक्का, टमाटर, आदिवासी गुड़िया एवं अन्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभान सिंह भदौरिया, नीलेश भानपूरिया, मुकेश परमार, भूपेन्द्र नायक, सत्यनारायण शर्मा, मनोज जानी ,  वीरेंद्र राठौर , सहित अन्य पत्रकारों ने अपने विचार रखे।
पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर ने पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि इन सुझावों को प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकार साथियों ने सामूहिक सहभोज किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर एवं उनके परिवार द्वारा पत्रकारों को दीपावली एवं नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us