झाबुआ

*उज्जवला 3.0 में हितग्राहियों की जागरुकता व बायोमेट्रिक के लिये आयोजित किये गये शिविर*

पिटोल  (निर्भय सिंह ठाकुर) भारत सरकार की महात्वाकांक्षी उज्जवला योजना 3.0 में अधिकतम महिलाओं को गैस कनेक्शन का लाभ मिल सके व ज्यादा से ज्यादा बचे हुवे एलपीजी उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक किया जा सके इसके लिये भारत पेट्रोलियम कार्पो. लि. के उज्जैन सेल्स ऐरिया में शनिवार को मेगा ऐक्टिविटी डे मनाया गया। सेल्स ऐरिया के 6 जिलों जिनमें रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, देवास व झाबुआ जिले की 38 ऐजेन्सीयों में यह आयोजन किया गया।
उज्जैन सेल्स ऐरिया के वरिष्ठ प्रबंधक बिक्रि (एलपीजी) विजय कुमार मीणा ने बताया कि यह आयोजन संपुर्ण बिक्रि क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा है। इस तरह के केम्प से योजना को लेकर ग्रामीणों में जागरुकता बढेगी व वे योजना का आसानी से लाभ ले सकेंगें। वहीं इससे बायोमेट्रिक के चल रहे कार्य को भी गति मिलेगी।
*कांकरादरा में लाभ लेने पहुंचे हितग्राही*
मेगा केम्प के इस आयोजन के तहत पिटोल के समिप कांकरादरा खुर्द में भी इस मेगा ऐक्टिविटी डे पर आयोजित कार्यक्रम में हितग्राही लाभ लेने पहुंचे।

 

प्रेमश्री भारत गैस ग्रामीण वितरक द्वारा आयोजित इस केम्प में सेफ्टी क्लीनिक, बायोमेट्रिक, आवश्यक सुरक्षा जांच, व उज्जवला 3.0 के लिये नई केवाईसी का संकलन किया गया। शिविर में विजय कुमार मीणा ने हितग्राहीयों से चर्चा कर अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाने की अपिल की व एलपीजी के उपयोग के सुरक्षा टिप्स भी दिये साथ ही यह भी बताया कि वे अपने बायोमेट्रिक प्राथमिकता से करवा लें जिससे उन्हें मिलने वाला अनुदान सुचारु रुप से मिलता रहे। जिले की झकनावदा, खवासा, काकनवानी व गवाली में भी इस तरह के शिविर आयोजन किये गऐ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us