झाबुआ
सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव मेघनगर पुलिस जुटी जाच मे

झाबुआ जिले में मेघनगर–थांदला मार्ग पर अगराल के पास एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। जिसके सिर से खून निकल रहा था सूचना मिलते ही मेघनगर पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को तत्काल मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मेघनगर थाना प्रभारी के.एल. बरकड़े ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अपील की है कि यदि मृतक युवक के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो, तो तत्काल मेघनगर थाने से संपर्क करें।



