झाबुआ से भोपाल तक

मेघनगर में भाजपा मंडल कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष भानु भूरिया का भव्य स्वागत

झाबुआ – जिले के मेघनगर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने कहा कि भाजपा मंडल का नवीन कार्यालय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0045,0.0015;
brp_del_sen:0.1000,0.1000;
motionR: 65539;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.011944806, 0.5298913);sceneMode: 8388608;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 243.49457;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65537;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 35;zeissColor: bright;
श्री भूरिया ने मेघनगर मंडल अध्यक्ष श्री रूपसिंह भूरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सर्वप्रथम मंडल कार्यालय की आवश्यकता को समझते हुए सराहनीय पहल की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडल अध्यक्ष की पूरी कार्यसमिति एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले समय में मेघनगर मंडल को संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0028,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: 65539;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.011944806, 0.5298913);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 2);aec_lux: 232.83401;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 35;zeissColor: bright;
इस अवसर पर मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया, भाविक बारोट, फारूक शेरानी, सुनील डाबी , बाबूभाई डामोर, पूर्व जनपद सदस्य बाबू मचार, शम्भू भाई डामोर,  कुश गर्ग, शांति बेन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहै

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us