झाबुआ

रंभापुर को मिला बड़ा सौभाग्य

*झाबुआ जिले का सबसे बड़ा हिन्दू सम्मेलन 8 जनवरी को

झाबुआ जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि झाबुआ जिले का अब तक का सबसे बड़ा हिन्दू सम्मेलन आगामी 8 जनवरी को रंभापुर मण्डल के बगीचा मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय अधिकारी, श्रीमान अनिल जी ओक का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।
श्री अनिल जी ओक संघ के वरिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारी हैं। 1992 की ऐतिहासिक कार सेवा के दौरान वे दो सेनाओं में से एक सेना के सेनापति की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। लंबे समय से वे संघ की केंद्रीय टोली में कार्यरत हैं तथा वर्तमान में अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इस विशाल हिन्दू सम्मेलन में हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के बंधु-भगिनी शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना बताया गया है।
आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने  सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us