Blog

15 अगस्त की पुर्व संध्या पर पिटोल रंगा तिरंगे के रंग में ….

*हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत निकाली पेदल व बाईक रेली**

पिटोल  (निर्भय सिंह ठाकुर )  स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग मनाते हुवे पिटोल में तीन अलग अलग यात्राऐं निकाली गई। पुलिस ने पैदल हाथ में तिरंगा लिये तो भाजपा व युवा संगठन झाबुआ ने बाईक रेली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का उद्ेश्य राष्ट्रप्रेम, एकता ओर सम्मान की भावना को ओर अधिक सशक्त बनाना था।
          गुरुवार शाम तीनों यात्राऐं अलग अलग स्थान से निकाली गई उसका समापन वहीं पर हुआ। पुलिस ने चैकी से पेदल चलते हुवे हाथ में तिरंगा लिये देश भक्ति के नारों के साथ पिटोल कस्बे का भ्रमण करते हुवे पुनः पुलिस चैकी पहुंचकर यात्रा को विराम दिया। भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टेण्ड से इस यात्रा का आरंभ किया व पिटोल के प्रमुख मार्गों से होते हुवे बस स्टेण्ड पर ही इसका समापन किया। युवा संगठन ने खेल मेदान में एकत्रित होकर यात्रा का आगाज किया। पश्चात बाईकों व हाथ में तिरंगे लिये कार्यकर्ता लहराते तिरंगों के साथ देश भक्ति की भावना का सृजन करते हुवे कस्बे का भ्रमण करते हुवे अंचलों की ओर निकल गऐ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us