श्रावण प्रारंभ होते ही घर-घर संगीतमय मास पारायण पाठ की हुई शुरुआत
भजन गायक जनक रामायणी ,अजय परिहार साथी प्रतिदिन देगे भक्तिमय प्रस्तुति

मेघनगर – श्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर के तत्वाधान में 42 वर्षों से सतत प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंडल के वरिष्ठ सदस्य खड़क सिंह नायक के निवास पर गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ हुआ जो प्रति दिन एक माह तक घर घर संगीतमय मास पारायण पाठ होगा मंडल के स्थापक संजय श्रीवास ने बताया कि रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन संगीतमय पाठ होना हे जिसमें जिसमें भजन गायक जनक रामायणी , ढोलक वादक जगदीश कसारा बेनजो मास्टर जय जादव एवं अजय परिहार शानदार भक्तिमय प्रस्तुति दे रहे हैं जिसमें मंडल के अध्यक्ष गौरव प्रजापत उपाध्यक्ष हार्दिक पंचाल कोषाध्यक्ष गणेश प्रजापत सचिव जगदीश पंडित एवं वरिष्ठ सदस्य आनंदी पडियार , दिनेश बैरागी, सुजान हाडा, नरेंद्र बृजवासी,राकेश परिहार, अशोक बंधु, हार्दिक जैन, प्रियेश पडियार, विनायक श्रीवास, प्रांजल शर्मा, अमन प्रजापत, हर्षित हाडा, काना पडियार, तरुण मकवाना, नयन सोलंकी, ईश्वर राठोर, अरुण मिश्रा, तुलसीराम पाटीदार, विकास परिहार, देव बारिया,राज डामोर, महेंद्र बारोट, विपुल पांचाल अत्यादी मंडल सदस्यों ने धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है