झाबुआझाबुआ से भोपाल तक
भाजपा मंडल मेघनगर द्वारा निकाली विराट तिरंगा वाहन रेली
तिरंगा वाहन रैली में शामिल होकर राष्ट्र प्रेम का परिचायक बने भाजपा कार्यकर्त्ता

झाबुआ ( सुनील डाबी ) झाबुआ जिले के मेघनगर हर घर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल मेघनगर द्वारा विराट तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत स्थानीय गणेश मंदिर से हुई वाहन रैली में अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। वाहन रैली में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए…तिरंगा वाहन रैली मुख्य मार्गो से होकर गुजरी तो पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया सेकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली में शामिल होकर देशभक्ति के नारे लगाए , मेघनगर मण्डल अध्यक्ष रुपसिंह भूरिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदीं जी व प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है

इसी तारतम्य में आज मेघनगर में भाजपा मंडल द्वारा तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया था , वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो के देशभक्ति के प्रति जागृत करना है सभी लोग अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान एक आंदोलन बन चुका है जो राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोता है और देश भक्ति की भावना को मजबूत करता है 140 करोड़ देश वासी स्वतन्त्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित है में भाजपा मंडल मेघनगर की तरफ से सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं कि इस तिरंगा वाहन रैली में शामिल होकर राष्ट्र प्रेम का परिचायक बने

इस अवसर अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर ने अपनी बात कहते हुवे कहा कि समस्त देशवासियों प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई , स्वतन्त्रता दिवस हम सबके लिए राष्ट्र के प्रति निष्ठा ,कर्त्तव्य के संकल्प को दोहराने का अवसर होता है साथ ही देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले महान लोगो को नमन करने व उनसे सिख लेने का भी मौका होता है स्वतन्त्रता दिवस के इस अवसर पर हम सब हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुवे राष्ट्रवाद का जश्न मनाये ओर भारत को विश्व मे सबसे आगे ले जाने के लिए अपने संकल्प को दोहराए विशाल तिरंगा वाहन रैली का समापन सीएम राइज स्कूल मेघनगर पर हुआ
