झाबुआ

*ग्राम पंचायत बेडावली के वार्ड क्रमांक 13 – सहारा कॉलोनी में नाली निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न*

झाबुआ जिले के मेघनगर की ग्राम पंचायत बेडावली के वार्ड क्रमांक 13 स्थित सहारा कॉलोनी में जिला पंचायत की निधि से स्वीकृत  नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री विरसिंह भूरिया जी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रमिला कालूसिंह भूरिया, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुमित्रा शुभाष मचार, वार्ड पंच श्री रितेश सिंगाड़िया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामिन शेख, युवा कांग्रेस जिला महासचिव रोशन बारिया, पारसिंह डिंडोर, पार्षद मेहबूब शेख, मिथिया मचार, मीकू मचार, आपसिंह वसुनिया, पंच रोमी मचार, जनपद सदस्य पति अम्बू भूरिया, तथा मनीष, जैकी, जेनु सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस नाली निर्माण से क्या लाभ मिलेगा?
🔹 सहारा कॉलोनी में लंबे समय से बनी जलभराव और गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
🔹 बरसात के मौसम में पानी जमा होने से होने वाली बीमारियों पर रोक लगेगी।
🔹 सड़कों पर पानी न भरने से लोगों की आवाजाही आसान होगी और परिवहन में भी सुविधा बढ़ेगी।
🔹 स्वच्छता और स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार के साथ कॉलोनी का समग्र विकास सुनिश्चित होगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us