*नशा युवाओं का जीवन लील रहा ….अब सतर्क होने की जरुरत- एसपी देवेन्द्रकुमार पाटीदार*
*पुलिस अधिक्षक ने स्कुली छात्रों को दिलवाया संकल्प* ‘‘ नशे से दूरी, है जरुरी’’*

*पिटोल* (निर्भय सिंह ठाकुर ) म.प्र. पुलिस द्वारा संचालित नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के तहत पिटोल के शासकीय बालक उच्चतर माद्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को झाबुआ पुलिस अधिक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार ने युवाओं में नशे की बढती लत पर चिंता व्यक्त करते हुवे इस बात पर प्रकाश डालते हुवे छात्रों को संबोधित किया कि 15 से 35 साल का युवा बूरी संगति के कारण नशे के आगोश में आकर अपना जीवन संकट में डाल रहा है। ड्रग्स जैसे नशे युवाओं का जीवन लील रहे है। अब समय आ गया है कि समय रहते युवाओं को इसके दुष्परिणामों से सतर्क हो जाना चाहिये।

श्री पाटीदार ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी व पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन में इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के अभियान की शुरुआत की है जो कि प्रदेश भर में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर पुलिस अधिक्षक नें छात्रों से आवहान किया कि वे तो नशे से दूर रहे ही साथ ही अपने परिवार व ईष्ट मित्रों को भी इससे दूर रखें। इस प्रकार के अवैद्य नशे का व्यापार करने वालों की भी पुलिस को सुचना करें। पुलिस ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करेगी।

*शहरों से गांवों तक पड रही युवाओं में नशे की लत*
पुलिस अधिक्षक ने बताया कि पढने वाले छात्र अपना स्कुली अध्ययन कर जब शहरों की ओर रुख करते है तो वे वहां शहरी चकाचैध के बीच नशेडी युवाओं की संगत में पडकर नशे के आदि हो जाते है। यही लत उन्हें न आगे बढने देती है न अपने सपनों को साकार करने का अवसर। नतीजन अवसाद में आकर युवा अपराध कर रहा है। जो कि एक अच्छे समाज ओर परिवारों के विकास में रोडा बनकर सामने आ रहा है। आपने कहा कि निंद की गोलियां, खांसी की दवाई, भांग, गांजा, अफिम, कोकिन जैसे ड्रग्स बाजार में मिल रहे है जो कि मानव शरीर के लिये अत्यधिक हानिकारक है जिनके सेवन से दूर रहने की जरुरत है। आपने छात्रों को शिकायत के कुछ हेल्पलाईन नम्बरों से भी अवगत करवाया। बडी संख्या में उपस्थित छात्रों ने पुलिस अधिक्षक के 35 मिनट के उद्बोधन को तल्लीनता से सुना पश्चात इस बात की शपथ ली कि वे जीवन में नशे से दूरी रखेगें। न खुद करेंगे न दुसरों को करने देंगे।

*र्दुघटनाओं में बढ रही मृत्यु दर*
पुलिस अधिक्षक ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि दुर्घटनाओं में मरने वाले अधिकांश युवा शराब का सेवन कर वाहन चला रहे है साथ ही हेलमेट का उपयोग भी नहीं कर रहे है। ऐसे में होने वाली अधिकतम दुर्घटनाओं में मौतों के आंकडे अप्रत्याशित रुप से चैकाने वाले सामने आ रहे है।
कार्यक्रम को प्रभारी प्राचार्य श्रीमति इंदिरा गुंडिया नें भी संबोधित किया। इस अवसर पर एसआई अशोक बघेल, एसआई अनिता तिवारी व विद्यालयिन शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उ.नि. प्रकाश चौहान व शिक्षिका प्रियंका नायक ने किया।




